ACB Trap Case : CSEB कार्यालय में छापा, JE, AE और कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ पकड़े गए
ACB Trap Case : जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जांजगीर स्थित CSEB ग्रामीण कार्यालय में की गई, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

ACB Trap Case : हाईटेंशन लाइन विस्तार के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, पूछताछ जारी
ACB Trap Case : जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। ये सभी आरोपी हाईटेंशन लाइन विस्तार के नाम पर घूस की मांग कर रहे थे।
ACB Trap Case : एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार अधिकारियों और कर्मचारी से पूछताछ जारी है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
read more : Illegal Opium Farming : रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, जंगल के बीच मिला जखीरा

