Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला शव, इलाके में दहशत
Suspicious Death Case : खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 24 घंटे के भीतर लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। ग्राम परसबोड़ निवासी 30 वर्षीय अवधराम निषाद 17 मार्च की शाम घर लौटते समय अचानक लापता हो गया था।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें अगले ही दिन युवक का शव सुनसान इलाके से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है।
Suspicious Death Case : परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Suspicious Death Case : मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और अपने पीछे पत्नी व चार बेटियों को छोड़ गया है। परिजनों ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
read more : Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

