fatwa nora : अलीगढ़, कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस गाने में नजर आईं अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फतवा जारी किया गया है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने गाने को अश्लील बताते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक बताया है।

fatwa nora : मुफ्ती का कहना है कि इस तरह का कंटेंट सामाजिक मर्यादाओं और धार्मिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे गंभीर पाप बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में गलत संदेश जाता है। साथ ही उन्होंने कलाकारों से अपील की कि वे मर्यादित और समाजहित में सामग्री प्रस्तुत करें।

fatwa nora : इधर, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी को 24 मार्च को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। आयोग का मानना है कि गाने के बोल और दृश्य आपत्तिजनक हो सकते हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभागों और प्लेटफॉर्म्स से जवाब मांगा है। बढ़ते विवाद के बीच यह गाना यूट्यूब सहित कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।
fatwa nora : विवाद पर सफाई देते हुए नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उस समय उन्हें इसके बोलों में कोई आपत्तिजनक बात नहीं बताई गई थी। उनका आरोप है कि बाद में बिना उनकी जानकारी और अनुमति के गाने को हिंदी में डब किया गया, जिसमें विवादित शब्द जोड़े गए।
fatwa nora : उन्होंने यह भी कहा कि मेकर्स ने उनकी सहमति के बिना गाने का हिंदी वर्जन जारी किया और कुछ विजुअल्स भी उनकी अनुमति के बिना तैयार किए गए। अभिनेत्री के अनुसार, इस पूरे मामले में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘केडी: द डेविल’ 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया।

