UP: निकाह में घराती और बारातियों के बीच चले लात-घूंसे, लाठी डंडा, छुआरे बांटने को लेकर हुआ था बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

संभल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में लोग लाठी-डंडे, कुर्सी, बेल्ट, लात-घूंसे से एक – दूसरे को पीटते दिख रहे हैं। ये लोग एक दूसरे को पीट क्यों रहे हैं इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक – दूसरे को पीटते दिख रहे लोग घराती और बाराती हैं।

दरअसल, उत्तरप्रदेश के संभल में निकाह के बाद छुआरे बांटे जा रहे थे। यह एक तरह का रिवाज है। जब छुआरे बांटे जा रहे थे तब कुछ युवकों ने छुआरे के पैकेट लूटने की कोशिश की। लड़की पक्ष ने इस लूट पर आपत्ति जताई तो विवाद शुरू हो गया। बस फिर क्या…लाठी-डंडे, कुर्सी, बेल्ट, लात-घूंसे चल गए और भगदड़ मच गई।

हालत यह हो गए कि, पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस लड़ाई जिसे इस समय सोशल मीडिया पर छुआरा युद्ध कहा जा रहा है, को रुकवाया। पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद लोग शांत हुए।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में बारात आई थी। निकाह के बाद छुआरे बांटे जाते समय कुछ लोगों ने छुआरे पैकेट को फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराइ है।

इस वीडियो में पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने विवाद कर रहे लोगों को लाठी से खदेड़ा है। हयातनगर थाना प्रभारी ने बताया कि 12 लोगों को मारपीट के दौरान हिरासत में लिया गया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल