Acharya Pramod Krishnam health : यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का हालचाल जानने के लिए श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज उनसे मिलने पहुँचे।
जानकारी के अनुसार, आचार्य प्रमोद कृष्णम जी के आवास पर पैर फिसल जाने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके माथे पर लगभग दो इंच से अधिक गहरा घाव हुआ और चिकित्सकों ने उनके सिर पर लगभग 40 टांके लगाए। इस दौरान उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

Acharya Pramod Krishnam health : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के साथ श्री महंत नारायण गिरि जी महाराज, अखाड़े के सचिव कंचन गिरि जी महाराज और अन्य संत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने इस दौरान बताया कि उनके सिर पर लगभग 40 टांके लगे हैं, किंतु वे पूर्ण साहस और धैर्य के साथ स्थिति का सामना कर रहे हैं।
Acharya Pramod Krishnam health : स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरि जी महाराज ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी ने पूर्व में भी अनेक कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया है और उन्हें विश्वास है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर धर्म और राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से लौटेंगे। उपस्थित संतों ने भी ईश्वर से प्रार्थना की कि आचार्य प्रमोद कृष्णम जी शीघ्र स्वस्थ हों और दीर्घायु रहें।
read more : Dehradun murder case : देहरादून में कट्टे में बंद महिला लाश का राज खुला, पति निकला कातिल

