Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड का प्रावधान; नाबालिगों, महिलाओं और SC/ST के जबरन धर्मांतरण पर रोक
Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बजट सत्र में धर्मांतरण को रोकने के लिए नया विधेयक पेश किया है। यह स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का प्रारूप है, जिसे पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी थी। आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे विधानसभा में पेश किया।

Dharmantaran Bill : इस बिल का उद्देश्य अवैध धर्मांतरण के मामलों में कड़े दंड और जुर्माने का प्रावधान करना है। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य का धर्म अवैध तरीके से बदलता है, तो उसे सख्त कारावास और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से यह कानून नाबालिगों, महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के सदस्यों के जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाता है।
Dharmantaran Bill : बिल पेश होते ही इसका विरोध शुरू हो गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी ने बिल का विरोध करते हुए इसे जलाया और सड़क से सदन तक विरोध मार्च की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
Dharmantaran Bill : अमित जोगी (पूर्व विधायक व JCCJ राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने कहा:
“हम इस बिल का विरोध करेंगे और इसे रद्द कराने के लिए कानूनी रास्ता अपनाएंगे। यह बिल नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ है।”
read more: Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

