Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

Korba Elderly Attack : रात में सोते समय 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता पर किया गया हमला, हालत गंभीर
Korba Elderly Attack : मिली जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता देर रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
घटना के बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Korba Elderly Attack : इस घटना के बाद गांव में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाह फैल गई है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग रात में पहरा देने को मजबूर हैं और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

