Canal Road Protest : दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कैनाल रोड परियोजना को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को वार्ड नंबर 15 के रहवासियों ने परदेसी चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और मार्ग को खाली कराया।

Canal Road Protest : जुनवानी से IIT भिलाई तक प्रस्तावित सड़क को लेकर बढ़ी नाराजगी
Canal Road Protest : जानकारी के अनुसार, करीब 2.30 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क का निर्माण 18 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। यह सड़क जुनवानी पेट्रोल पंप से खम्हरिया भाठा, खम्हरिया और कुटेलाभाठा होते हुए आईआईटी जेवरा-सिरसा तक जाएगी। लेकिन सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

Canal Road Protest : चौड़ीकरण बढ़ाने पर उठे सवाल, घरों और मंदिर पर खतरे का आरोप
Canal Road Protest : प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रस्तावित सड़क के चलते बड़ी संख्या में मकान प्रभावित होंगे। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर टूटने की कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि पहले 15 फीट चौड़ी सड़क की बात कही गई थी, लेकिन अब 30 से 40 फीट तक की मार्किंग की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
वहीं, स्थानीय महिला विधि शर्मा ने भी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 फीट चौड़ी सड़क से किसी को आपत्ति नहीं थी, लेकिन अचानक चौड़ाई बढ़ाना अनुचित है। उन्होंने बताया कि इस चौड़ीकरण की वजह से क्षेत्र का दुर्गा मंदिर भी प्रभावित हो रहा है।
read more : Sponge Iron Scam : महासमुंद में 106 करोड़ के स्पंज आयरन घोटाले का खुलासा, पुलिस ने किया बड़ा एक्शन

