Chhatarpur Fire Incident : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्होरीखुर्द के ग्राम छुल्ला में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब खेत के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। यह तार सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह परमार के खेत में गिरते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और सूखी घास व फसल अवशेषों में भीषण आग लग गई।

Chhatarpur Fire Incident : देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैलने लगा। आग की भयावह स्थिति को देखकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
गांव के युवा और बुजुर्ग पानी की बाल्टियां, रेत और पेड़ों की टहनियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग को चारों तरफ से घेरकर फैलने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई।

Chhatarpur Fire Incident : ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से समय रहते पाया गया आग पर काबू
Chhatarpur Fire Incident : ग्रामीणों और दमकल टीम के संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो तेज हवा के कारण आग आसपास के खेतों और रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी।
ग्रामीणों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से न केवल एक बड़ी अनहोनी टल गई, बल्कि लाखों-करोड़ों की संपत्ति भी सुरक्षित बचा ली गई।
READ MORE : Lucknow : एडेड स्कूल के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़कर हुई 25 लाख रुपये

