ujjain-lokayukta-trap : तराना तहसील के बोरदा मांडा पंचायत का मामला, ठेकेदार समेत दोनों आरोपियों को ट्रैप कर पकड़ा
रिपोर्ट: विशाल दुबे
lokayukta trap : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव के साथ उसके साथी ठेकेदार को भी पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार तराना तहसील की ग्राम पंचायत बोरदा मांडा के सचिव दरबार सिंह राठौड़ को लोकायुक्त टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार किया। उसके साथ ठेकेदार कमल बंजारा को भी हिरासत में लिया गया है।

lokayukta trap : सरपंच ने की थी शिकायत
बताया गया कि 12 मार्च को पंचायत के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पंचायत में हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए सचिव ने 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के मुताबिक सचिव पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था और शेष 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
lokayukta trap : लोकायुक्त ने बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने 16 मार्च को ट्रैप की कार्रवाई की। सरपंच से 30 हजार रुपये लेकर सचिव ने यह रकम ठेकेदार कमल बंजारा को दे दी।
इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने सरपंच की स्विफ्ट डिजायर कार (MP09 CH 5873) में थाना कायथा के पास दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
lokayukta trap : कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम के
उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक
निरीक्षक दीपक सेजवार
आरक्षक श्याम शर्मा, संजीव कुमारिया, इसरार
सहायक ग्रेड-3 रमेश डाबर
पंच साक्षी सहित कुल 10 सदस्य शामिल थे।
लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

