Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स एंट्री में दिखा भारतीय कल्चर का रंग, हाथ में कलावा हुआ वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Oscars 2026

Oscars 2026: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने के लिए पहुंचीं। इस समारोह में वह प्रजेंटर के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ पति निक जोनस भी मौजूद रहे और रेड कार्पेट पर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

Oscars 2026: निक जोनस के हाथों में नजर आया कलावा

ऑस्कर्स से पहले निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वह पानी पीते हुए दिखाई दिए। वीडियो में उनके हाथ में बंधा कलावा भी साफ दिखाई दिया। इस क्लिप के साथ निक ने हल्के-फुल्के अंदाज में ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स’ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उन्हें पानी पीते हुए देखा जाए तो यह कोई बड़ी बात नहीं।

Oscars 2026: वीडियो में मजाकिया अंदाज और गर्मी का हवाला

निक ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, “अगर आप मुझे ऑस्कर समारोह के बाहर पानी पीते हुए देखें, तो दरअसल लॉस एंजेल्स में तापमान 85 डिग्री है।” यह पोस्ट पिछले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान उनके पानी पीते हुए बाहर निकलने की घटना को याद दिलाती है और अफवाहों को हल्के अंदाज में शांत करने का प्रयास है।

Oscars 2026: भारतीय परंपरा का पालन करते नजर आए निक

हालांकि इस वीडियो में लोगों की नजरें अधिकतर उनके हाथ में बंधे कलावा पर गईं। कलावा लाल और पीले रंग का पारंपरिक सूती धागा है, जिसे धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से कलाई पर बांधा जाता है। यह भारतीय परंपरा और संस्कृति के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

Oscars 2026: प्रियंका और निक की देसी रीति-रिवाजों में रुचि

प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद भारतीय परंपराओं का पालन करती हैं और अपने परिवार को भी इन कार्यक्रमों में शामिल करती हैं। चाहे वह दिवाली पूजन हो या गृह प्रवेश की पूजा, प्रियंका हमेशा परिवार को इन अवसरों में शामिल करती हैं। निक जोनस का भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करना फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है।

read also: Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी