,

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, केरल के मंदिर में बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे

Mahakumbh Viral Girl

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुई कंजी आंखों वाली लड़की मोनालिसा भोसले को लोग आज भी याद करते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद उनकी जिंदगी ने अचानक नया मोड़ लिया। कुछ म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम करने के बाद अब मोनालिसा ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर केरल के एक मंदिर में विवाह किया और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी।

Mahakumbh Viral Girl: कौन है मोनालिसा का पति?

मोनालिसा की शादी की खबर सामने आने के बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनका जीवनसाथी कौन है। जानकारी के मुताबिक उनके पति का नाम फरमान खान है, जो खुद को अभिनेता बताते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल मौजूद है, जहां वे अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं। फरमान की तस्वीरें कई फिल्मी कलाकारों के साथ भी दिखाई देती हैं। वह मोनालिसा के साथ मलयालम फिल्म ‘नागंमा’ में भी काम कर चुके हैं और साउथ व भोजपुरी फिल्मों में छोटे रोल निभा चुके हैं।

Mahakumbh Viral Girl: फिल्म के दौरान शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले केरल में हुई थी। उस समय मोनालिसा अपनी फिल्म ‘नागंमा’ की शूटिंग के लिए वहां गई थीं, जिसमें फरमान भी कलाकार के रूप में शामिल थे। फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ में फिल्म का प्रमोशन भी किया और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में शुरू हुई उनकी दोस्ती अब शादी तक पहुंच गई।

Mahakumbh Viral Girl: परिवार के विरोध के चलते की मंदिर में शादी

मोनालिसा और फरमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी की। मोनालिसा का कहना है कि उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और वे उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे। ऐसे में उन्होंने फरमान के साथ विवाह करने का फैसला लिया। शादी के दौरान मोनालिसा लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं और दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया।

Mahakumbh Viral Girl: निर्देशक सनोज कुमार ने लगाया साजिश का आरोप

मोनालिसा को फिल्मों में पहला मौका देने वाले निर्देशक सनोज कुमार ने इस शादी को लेकर अलग बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला केवल प्रेम विवाह नहीं बल्कि एक साजिश हो सकता है। उनके मुताबिक उनके खिलाफ बदला लेने के लिए कुछ लोगों ने मोनालिसा को इस मामले में आगे किया है। सनोज कुमार ने यह भी कहा कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने वाले व्यक्ति की भी इसमें भूमिका हो सकती है।

READ ALSO: US Israel VS Iran War: ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष का 13वां दिन, हमले जारी, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…