Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया; अपराधियों पर सख्ती और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने पर जोर
Nawada : जिला पुलिस मुख्यालय में शनिवार को अपराध संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने की। संगोष्ठी में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया गया।

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने जिले की कानून-व्यवस्था की अद्यतन समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने का निर्देश दिया। संगोष्ठी में कांड अनुसंधान की गुणवत्ता, शराब बरामदगी अभियान, लंबित मामलों के निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
Nawada : एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों को न्याय की त्वरित उपलब्धता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक कांड का अनुसंधान तथ्यात्मक, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके और पीड़ितों को न्याय मिले।” उन्होंने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए लगातार अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
Nawada : संगोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और सार्जेंट उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
READ MORE : Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

