रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर
Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम बामनी बुजुर्ग में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भिलट देव स्थान पर स्थित पीपल के पेड़ की एक डाली से पानी की धार टपकती दिखाई दी, जिसके बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर पूजा-अर्चना भी करते नजर आए।

Water From Peepal Tree : ग्रामीणों के अनुसार 6 मार्च शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पेड़ की डाली से पानी टपकना शुरू हुआ, जो लगातार दिखाई देता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जिसमें पेड़ की डाली से पानी टपकता नजर आ रहा है।

Water From Peepal Tree : गांव के कुछ बुजुर्गों का कहना है कि पहले भी इस पेड़ से दूध जैसी धार निकलने की बात सुनने में आई थी। हालांकि जानकारों के अनुसार पेड़ों से पानी या रस टपकना कई बार एक प्राकृतिक प्रक्रिया भी हो सकती है। अधिक नमी, जड़ों के दबाव, कीटों के असर या पेड़ में किसी प्रकार की क्षति के कारण भी ऐसा हो सकता है। फिलहाल इस घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More : Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल
