Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म की तरफ लक्ष्मणपुरा रोड पर अचानक पुराना पेड़ गिर गया. जिसके चलते एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए. यह पुराना पेड़ नाश्ता की दुकान के पीछे लगा था जो आज अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. जिसके चलते दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे दो लोग घायल हो गए साथ ही सड़क पर जा रही एक महिला भी दबकर घायल हो गई. इस तरह कुल चार लोग घायल हो गए . इस दौरान कुछ देर सड़क बंद रही. जिसके बाद लोगों ने पेड़ हटाकर साइड मे किया तब रास्ता खुला.

Ream More : Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
