रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह
Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए अवैध खनन के वीडियो का आज बड़ा असर देखने को मिला। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने ढकरानी और ढालीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलीज़ (ढकरानी से 3 और ढालीपुर से 5) को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर दिया गया। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 खनन पट्टों को भी तुरंत सीज कर दिया गया।

Vikasnagar illegal mining : यह कार्रवाई यमुना नदी के किनारे अवैध खनन के वायरल वीडियो के बाद की गई। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने बताया कि अब उन स्टोन क्रशरों पर भी नजर रखी जाएगी जो नियमों के विरुद्ध चल रहे हैं। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित टीम जल्द ही इन स्टोन क्रशरों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
Vikasnagar illegal mining : आज की यह बड़ी कार्रवाई यह साबित करती है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा था और शिकायतें केवल अफवाह नहीं थीं। प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है।
read more : Ambedkar Nagar : शराब के लिए विवाद बना काल, बेरहम पत्नी ने लाठी से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट

