Bokaro Holi Violence : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गाड़ियां और घर हुए क्षतिग्रस्त
Bokaro Holi Violence : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर चमरिया खटाल में होली के दिन दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट, पथराव तथा तोड़फोड़ की घटना हुई।

घटना में ट्रैक्टर, टेंपो और बाइक को क्षतिग्रस्त किया गया, वहीं घरों पर भी पथराव हुआ। इस झड़प में दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई अन्य को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की भी बात कही, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
Bokaro Holi Violence : पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में, जांच जारी
माराफारी थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि होली के दिन हुए विवाद को पहले समझाकर शांत कराया गया, लेकिन देर रात फिर झड़प हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE : School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

