Chitragupt Puja : कायस्थ समाज के पर्वों के लिए घोषित ऐच्छिक अवकाश को शासकीय अवकाश में परिवर्तित करने की मांग दोहराई
Chitragupt Puja : कायस्थम मध्यप्रदेश ने आज भाई दूज पर्व पर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त एवं कलम – दवात की पूजा की। कायस्थम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कायस्थ कुल के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी की विधिवत पूजन अर्चन कर हवन एवं आरती की । पूजा के बाद प्रसाद वितरण के साथ चित्रांश बंधुओ ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेली तथा रंग पर्व की बधाई दी ।

Chitragupt Puja : कायस्थम के पदाधिकारियों ने बताया कि कायस्थम की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भाई दूज /यम द्वितीया एवं श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग लगातार की जा रही है। आज पुनः कायस्थम ने अपनी मांग को दोहराया । कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में दीपावली के बाद भाई दूज तथा श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के अवसर पर सिर्फ ऐच्छिक अवकाश घोषित है । भाई दूज को भाई- बहन का राखी के बाद सबसे पवित्र पर्व माना गया है। कायस्थम ने दिवाली के बाद भाई दूज/यम द्वितीया महोत्सव एवं श्री चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव पर पूर्व से घोषित ऐच्छिक अवकाश को शासकीय अवकाश में बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है। वर्तमान में मप्र सरकार द्वारा अन्य समाजों के लिए भी विभिन्न पर्वों एवं जयंतियों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है, उसी तरह कायस्थ समाज के पर्व भाई दूज/ यम द्वितीया/श्री चित्रगुप्त प्राकट्योसव पर घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

Chitragupt Puja : कायस्थम द्वारा आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन कार्यक्रम के अवसर पर उपाध्यक्षद्व्य आरपी श्रीवास्तव एवं सुरेश श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. रश्मि सक्सेना,सचिव आलोक श्रीवास्तव, , ,कार्यकारिणी सदस्य अनुराग श्रीवास्तव , संजय खरे , सेवानिवृत्त कर्नल गिरजेश सक्सेना,अजय कुमार श्रीवास्तव ( NHDC), दीपक अस्थाना , श्रीमती रत्ना खरे, श्री कमोद सक्सेना, श्रीमती कविता सक्सेना, राकेश रायजादा, अवनीश रायजादा, प्रदीप रायजादा राकेश श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. इंदिरा श्रीवास्तव ,समर्थ श्रीवास्तव के अलावा अन्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे ।
read more : Next Bihar CM 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन तय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम रेस में सबसे आगे!!

