,

Gold-Silver Price: युद्ध के तनाव से सोना-चांदी के दाम में उछाल, सोना ₹7,000 बढ़कर ₹1.66 लाख के पार, चांदी ₹20,000 महंगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। 2 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। निवेशक अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है।

Gold-Silver Price: सोना ₹7,000 उछला, चांदी ₹20,000 महंगी

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7,000 रुपए बढ़कर 1.66 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले यह 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 20,000 रुपए बढ़कर 2.87 लाख रुपए पहुंच गई है, जो पहले 2.67 लाख रुपए प्रति किलो थी।

Gold-Silver Price: आगे और तेजी की संभावना

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सोना 1.90 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, जबकि चांदी 3.50 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर को छू सकती है।

Gold-Silver Price: क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

  1. वैश्विक तनाव: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान संघर्ष और रूस-यूक्रेन वार्ता विफल होने से वैश्विक असुरक्षा बढ़ी है। निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में गोल्ड में निवेश कर रहे हैं।
  2. फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत से गोल्ड की मांग बढ़ी है। कम ब्याज दरों के माहौल में सोना आकर्षक निवेश बन जाता है।
  3. गिरावट के बाद खरीदारी: हाल के दिनों में आई गिरावट के बाद कीमतें निवेशकों और ज्वेलर्स को आकर्षक लगीं, जिससे बड़ी खरीदारी हुई।

Gold-Silver Price: इस साल सोना ₹56,000 और चांदी ₹61,000 महंगी

2025 के अंत में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.66 लाख रुपए हो गया है। यानी इस साल अब तक करीब 56,000 रुपए की तेजी आ चुकी है।

वहीं, चांदी भी 61,000 रुपए तक महंगी हो चुकी है।

Gold-Silver Price: 2026 में अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीखसोना (₹)चांदी (₹)
31 दिसंबर 20251,33,1952,30,420
10 जनवरी 20261,37,1222,42,808
20 जनवरी 20261,47,4093,09,345
30 जनवरी 20261,65,7953,39,350
10 फरवरी 20261,56,2552,59,100
20 फरवरी 20261,55,0662,50,314
28 फरवरी 20261,59,0972,66,700
2 मार्च 20261,66,4692,86,936

Gold-Silver Price: सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है।

कीमत जरूर क्रॉस चेक करें: खरीदारी से पहले वजन और दिन का रेट IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से जरूर जांच लें। 24, 22 और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं।

read also: Israel Iran War: इजरायल-ईरान जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- पिछले 40 वर्षों से खामेनेई को मारना चाहता था

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को