MP NEWS : बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में कल कृषि कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में किसानों के हित में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे और उन्हें होली के अवसर पर विशेष सौगातें मिल सकती हैं।

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ दिन की शुरुआत शिखर धाम में भिलट देव के दर्शन से करेंगे। इसके बाद नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में कृषि, किसान कल्याण, जैव विविधता और बाजार से जुड़ी नीतियों पर विचार किया जाएगा।

MP NEWS : बैठक के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रीगण कृषि से संबंधित जैव विविधता प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर जिले के पारंपरिक व्यंजन जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का और अमाड़ी की भाजी भी कार्यक्रम स्थल पर परोसे जाएंगे।
यह पहला मौका होगा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण जनजातीय समाज के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में शामिल होंगे और ढोल-मांडल की थाप पर नाचेंगे। सभी कार्यक्रमों के पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।
READ MORE : Agriculture Cabinet : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को पहली ‘कृषि कैबिनेट’ मीटिंग

