रिपोर्टर: रतन कुमार
JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की।

JAMTARA NEWS : बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों से अपील की कि होली पर्व को मर्यादा, संयम और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाएं। किसी पर जबरन रंग न लगाया जाए तथा सभी समुदाय आपसी भाईचारे की भावना को बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
JAMTARA NEWS : प्रशासन की ओर से निर्देश दिया गया कि होली के दिन जिले में ड्राई डे लागू रहेगा और शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं हानिकारक रंगों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती, होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैनात रहेगी।
REAS MORE : MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

