UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी
UTTRAKHAND : उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र के बाढ़वाला में सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग के भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल के साथ सरेराह मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खनन कार्य को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भीड़ ने अधिकारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा चलता रहा, जिससे लंबा जाम लग गया और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।
UTTARAKHAND : अवैध खनन रोकने पर हमला का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस मुकदमा
UTTARAKHAND : एसडीओ राजीव नयन नौटियाल का आरोप है कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने और उसका वीडियो बनाने के कारण उन पर हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने अधिकारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एसपी देहात पंकज गैरोला का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE : Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

