By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > PM-KUSUM Component-A : पीएम कुसुम-ए के तहत निष्पादित विद्युत क्रय अनुबंध (पीपीए) हितग्राहियों की सुविधा के लिए स्‍थापित होगा विशेष सेल – मंत्री श्री तोमर
Blogमध्य प्रदेश

PM-KUSUM Component-A : पीएम कुसुम-ए के तहत निष्पादित विद्युत क्रय अनुबंध (पीपीए) हितग्राहियों की सुविधा के लिए स्‍थापित होगा विशेष सेल – मंत्री श्री तोमर

Isa Ahmad
Last updated: February 27, 2026 9:46 pm
By Isa Ahmad
Share
6 Min Read
SHARE

PM-KUSUM Component-A : सरकार किसानों को लगातार कर रही है सुविधाएं उपलब्ध : मंत्री श्री शुक्ला

PM-KUSUM Component-A : ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्‍य शासन कृत संकल्पित है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में किये जा रहे प्रयासों में किसानों की खुशहाली तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। किसानों को 10 घंटे कृषि कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए संसाधन जुटाने हेतु राज्‍य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आगे कहा कि किसानों की बंजर तथा अनुपजाऊ भूमि अब आमदनी का जरिया बन गई है। योजना के बेहतर क्रियान्‍वयन और हितग्राहियों की सुविधा के लिए एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में एक विशेष सेल का गठन कर ‘’प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना (पीएम कुसुम घटक-ए)’’ के संबंध में हितग्राहियों को आवश्‍यक सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी। इस अवसर पर श्री तोमर ने योजना में अनुबंध निष्‍पादन के उपरांत सर्वप्रथम कार्य पूर्ण कर बिजली उत्‍पादन करने वाले हितग्राही को पुरस्‍कृत करने की घोषणा की। यह बात शुक्रवार को भोपाल स्थित एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित विद्युत क्रय अनुबंध पत्र वितरण कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कही।

Contents
PM-KUSUM Component-A : सरकार किसानों को लगातार कर रही है सुविधाएं उपलब्ध : मंत्री श्री शुक्लाPM-KUSUM Component-A : 220 विद्युत क्रय अनुबंध पत्र वितरित


इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, सचिव ऊर्जा एवं एम.पी.पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले तथा प्रबंध संचालक म.प्र. ऊर्जा विकास निगम श्री अमनवीर सिंह बैंस उपस्थित थे।


PM-KUSUM Component-A : कार्यक्रम में उपस्थित नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला ने कहा कि सरकार किसानों को लगातार सुविधाएं उपलब्‍ध करा रही है। राज्‍य शासन ने कृषक कल्‍याण वर्ष के अंतर्गत 10500 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी दी है। श्री शुक्‍ला ने कहा कि कृषक कल्‍याण वर्ष में हम किसानों को अन्‍नदाता के साथ साथ ‘’ऊर्जा दाता’’ और ‘’उद्यमी’’ भी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। श्री शुक्‍ला ने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तभी समृद्ध मध्‍यप्रदेश का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों को लाभ देने के लिए ऊर्जा विभाग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग पूरी तरह से तत्‍पर है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य शासन के साथ ही हितग्राहियों को भी कुसुम ‘ए’ योजना के तहत विद्युत क्रय अनुबंध निष्‍पादन के बाद प्रोजेक्‍ट को मूर्त रूप देने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा।

PM-KUSUM Component-A : 220 विद्युत क्रय अनुबंध पत्र वितरित


ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना के घटक ‘ए’ के अंतर्गत योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को कार्यक्रम में निष्पादित विद्युत क्रय अनुबंध को 220 हितग्राहियों के मध्‍य वितरित किया।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना (पीएम कुसुम घटक-ए) भारत सरकार की एक महत्‍वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य भारत में किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा (ऊर्जा उपलब्‍धता) सुनिश्चित करना है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान के हिस्से के रूप में 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से विद्युत शक्ति की स्थापित क्षमता की हिस्सेदारी को 40% तक बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का सम्मान करना है।


PM-KUSUM Component-A
: उल्‍लेखनीय है कि पीएम -कुसुम योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के 3 घटक हैं। घटक-ए, घटक-बी और घटक-सी। इस घटक के अंतर्गत, 500 किलोवाट से 2 मेगावाट क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्र (आर.ई.पी.पी.) व्यक्तिगत किसानों/किसानों के समूह/सहकारी समितियों/पंचायतों/किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.)/जल उपयोगकर्ता संघों (डब्ल्यू.यू.ए.) द्वारा बंजर/परती भूमि पर स्थापित किए जाएंगे। ये बिजली संयंत्र कृषि योग्य भूमि पर खंभों पर भी स्थापित किए जा सकते हैं जहां सौर पैनलों के नीचे फसलें भी उगाई जा सकती हैं। उप-पारेषण लाइनों की उच्च लागत से बचने और पारेषण घाटे को कम करने के लिए नवीकरणीय बिजली परियोजना को सब-स्टेशनों के पांच कि.मी. के दायरे में स्थापित किया जाएगा।


PM-KUSUM Component-A
: योजना अंतर्गत दिसंबर 2025 के पूर्व में 1000 मेगावाट क्षमता की स्वीकृति के विरुद्ध, 997 मेगावाट क्षमता के 603 विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादित किए जा चुके हैं। इनमें से 80 मेगावाट की 50 परियोजनाएं क्रियाशील हो चुकी हैं तथा शेष परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उल्‍लेखनीय है कि माह दिसंबर 2025 में 425 मेगावाट क्षमता की स्वीकृति के विरुद्ध 403 मेगावाट क्षमता के 226 विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादित किए गए हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादित किए जाने हेतु निर्धारित तिथि‍ तक कुल 1400 मेगावाट क्षमता के 829 विद्युत क्रय अनुबंध निष्पादित किए जा चुके हैं।

READ MORE : KEJRIWAL-SISODIA JAIL CASE : सुप्रीम कोर्ट ने झूठे शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राहत दी

TAGGED:Delhi NewsHindi NewsnewsPM-KUSUM Component-ATODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली

KEJRIWAL-SISODIA JAIL CASE : SC फैसले के बाद आप का पलटवार, झूठा शराब घोटाला देश की राजनीति का काला अध्याय है : रीना सक्सेना

By Swadesh News
मध्य प्रदेश

UJJAIN NEWS 27 FEB : 2 मार्च से थम जाएंगे 29,000 बसों के पहिए,होली पर यात्रियों की मुश्किलें

By Swadesh News
Jamtara
झारखंड

Jamtara : नगर निकाय चुनाव परिणाम 2026: जामताड़ा और मिहिजाम के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की सूची

By Yoganand Shrivastava
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का विमोचन किया

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
KEJRIWAL-SISODIA JAIL CASE : SC फैसले के बाद आप का पलटवार, झूठा शराब घोटाला देश की राजनीति का काला अध्याय है : रीना सक्सेना
February 27, 2026
UJJAIN NEWS 27 FEB : 2 मार्च से थम जाएंगे 29,000 बसों के पहिए,होली पर यात्रियों की मुश्किलें
February 27, 2026
Uttarakhand News : जसपुर में भाकियू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा, किसानों की मांगों पर जोर
February 27, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?