रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur visit : शहर दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को बारीडीह में अचानक अपना वाहन रुकवाकर सड़क किनारे खड़े लोगों से सीधे मुलाकात की। उनका यह सहज और आत्मीय अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रपति ने पहले कदमा स्थित मरीन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Jamshedpur visit : कार्यक्रम समाप्त होने पर जब राष्ट्रपति कॉलेज परिसर से बाहर निकलीं, तो सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे। भीड़ को देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और स्वयं पैदल चलकर लोगों से अभिवादन किया।
भीड़ में महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से उत्साहित नजर आए और “द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद” के नारे लगाए। राष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को चॉकलेट वितरित की। इससे लोगों को देश की प्रथम नागरिक को बेहद करीब से देखने का अवसर मिला।
Jamshedpur visit : कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
- मेधावी छात्रों के साथ फोटो सेशन और संवाद।
- छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
- कॉलेज परिसर का निरीक्षण और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राष्ट्रपति के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से उपस्थित लोग अभिभूत नजर आए और लंबे समय तक उनका स्वागत करते रहे। इस दौरे ने जनता को राष्ट्रपति को करीब से देखने का अवसर दिया और उनके आत्मीय व्यवहार ने सभी का मन मोह लिया।

