CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

CG: 1. बजट 2026: वन विभाग में 1000 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के बजट 2026 में वन विभाग में 1000 नई भर्तियों की घोषणा की गई। रायपुर में तीरंदाजी अकादमी स्थापित होगी। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही बच्चियों को 1.5 लाख रुपए की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

2. तीन दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। बचेली और ओरछा क्षेत्र में 40 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

3. बजट सत्र में सियासी नोकझोंक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश होने के दौरान राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री पर तंज कसा। विधायक कवासी लखमा ने बजट भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई।

4. 21 लाख का गांजा और पिस्टल जब्त

जगदलपुर में पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर लाए जा रहे 21 लाख रुपए का गांजा और एक पिस्टल बरामद की। आरोपियों को बीच रास्ते में गिरफ्तार किया गया।

5. 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश

राज्य सरकार ने 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। भाजपा ने इसे विकास का ब्लूप्रिंट बताया, जबकि कांग्रेस ने बजट को दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया। राजनांदगांव समेत कई जिलों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई।

6. रुद्रांश को मिली नई जिंदगी

दुर्ग-भिलाई के रुद्रांश का दिल्ली में सफल हार्ट ऑपरेशन हुआ। विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से इलाज संभव हो पाया।


7. स्कूल का औचक निरीक्षण

रायपुर में पीएम श्री अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का जिला पंचायत CEO ने निरीक्षण किया। स्वच्छता, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई।

8. रायगढ़ में चोरी की वारदात

रायगढ़ में एक ही रात मकान और दुकान में चोरी हुई। पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

9. EWS छात्रों को ट्यूशन फीस वापसी

रायपुर में घोषणा की गई कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के जिन छात्रों का बीटेक/बीआर्क में कोई बैकलॉग नहीं है, उनकी पूरी ट्यूशन फीस वापस की जाएगी।

10. बोलेरो-ट्रक टक्कर में दो की मौत

प्रदेश में एक सड़क हादसे में खड़े ट्रक से बोलेरो टकरा गई। एयरबैग न खुलने के कारण ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई।

read also: MP: Top 10