Morena में तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं दो छात्राएं सहित तीन घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Pratap Singh Baghel, Edit by: Priyanshi Soni

Morena: मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स स्कूल रोड पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक समेत दो छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं 5वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने जा रही थीं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि स्कोर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

Morena

Morena: परीक्षा देने जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शिव नगर निवासी संदीप भदौरिया की 11 वर्षीय बेटी राधिका भदौरिया और कमलेश तोमर की बेटी अनन्या तोमर कक्षा 5वीं की छात्राएं हैं। गुरुवार दोपहर 2 बजे से उनका पहला बोर्ड परीक्षा का पेपर था। शेरसिंह तोमर दोनों छात्राओं को बाइक से परीक्षा केंद्र ले जा रहे थे।

Morena: तेज रफ्तार और लापरवाही बनी कारण

गर्ल्स स्कूल रोड से गुजरते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक सहित दोनों छात्राएं सड़क पर जा गिरीं, जिससे उनके हाथ, पैर और सिर में चोट आई।

Morena: टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

दुर्घटना के बाद स्कोर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो बिना नंबर की थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था।

read also: Chhindwara: शासकीय प्राथमिक शाला निर्भयपुर में शिक्षिका की मनमानी, बच्चों की पढ़ाई संकट में

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था