रिपोर्ट: चन्द्रकान्त पारगीर
koria news 19 Feb : कोरिया जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पटना थाना क्षेत्र के पास सुबह करीब 6 बजे दो वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। यह हादसा बैकुंठपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर हुआ।
koria news 19 Feb: कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर की ओर से आ रही मारुति ओमनी और अम्बिकापुर की ओर से आ रही एक बड़ी वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति ओमनी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बड़ी वैन इंदौर पासिंग की थी, जबकि मारुति वैन रायपुर पासिंग की बताई जा रही है।

koria news 19 Feb: कई लोग घायल
मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

koria news 19 Feb: पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल की। पटना थाना कोरिया के टीआई राजेश तिवारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
read more: Women Empowhttps://swadeshlive.com/women-empowerment-gram-panchayats/erment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

