By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > हास्य-हथौड़ा > Hasya Hathauda 13 : नया खेल मुनाफाखोरी, खिलाड़ी… शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि, रेफरी…चुप्पी !
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 13 : नया खेल मुनाफाखोरी, खिलाड़ी… शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि, रेफरी…चुप्पी !

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: February 9, 2026 9:06 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
4 Min Read
Hasya Hathauda
Hasya Hathauda
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Hasya Hathauda : भैया, देश में एक नया राष्ट्रीय खेल चल रहा है, मुनाफाखोरी यानि आम आदमी से खूब मुनाफा वसूलो, इस खेल के खिलाड़ी हैं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और रेफरी है…चुप्पी, आम आदमी दर्शक नहीं, मैदान है, जिस पर सब खेलते हैं। वैसे इस खेल के और भी नाम है, अत्यधिक लाभखोरी, शोषण, अनुचित मुनाफा, कालाबाजारी।

Hasya Hathauda : सबसे पहले स्वास्थ्य को लीजिए। पहले बीमारी आती थी, अब बिल पहले आ जाता है, बीमारी बाद में कन्फर्म होती है। डॉक्टर साहब कहते हैं जांच करानी पड़ेगी। जांच कहती है, एक और जांच करानी पड़ेगी और अंत में रिपोर्ट कहती है, सब नार्मल है, पर बिल असामान्य है। सरकारी अस्पताल में लाइन इतनी लंबी कि बीमारी ठीक हो जाए, नंबर आने से पहले। निजी अस्पताल में इलाज फाइव-स्टार, बिल सिक्स-स्टार, आम आदमी के लिए बीमार होना पाप और अपराध है।

Hasya Hathauda : अब शिक्षा की तरफ आइए। पहले कहा जाता था, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, अब हालात ऐसे हैं कि पढ़ते-पढ़ते बाप किसान से फाइनेंसर बन जाता है। स्कूल की फीस इतनी कि बच्चा नहीं, EMI पैदा होती है। किताबें हर साल नई, ज्ञान वही, कवर बदला, कीमत दोगुनी। कोचिंग वाले कहते हैं, भविष्य संवार देंगे और भविष्य कहता है, पहले फीस भरो, डिग्री मिलती है, नौकरी नहीं, लेकिन संस्थान का मुनाफा ज़रूर टॉपर रहता है।

Hasya Hathauda : खेती तो अब हास्य नहीं, करुणा का विषय है। किसान बीज खरीदे, खाद खरीदे, दवा (पेस्टिसाइड) खरीदे, डीज़ल खरीदे, सब बाजार भाव पर। लेकिन जब फसल बेचने जाए तो भाव सुनकर लगता है, जैसे फसल नहीं, फोटो बेच रहा हो। मंडी में दलाल कहते हैं, रेट यही है, किसान कहता है, खर्च तो ज्यादा है, जवाब मिलता है, तो खेती क्यों की? यानी गलती किसान की है कि उसने सबका पेट भरने की कोशिश की। कर्जमाफी की घोषणा होती है, पर कर्ज किसान से ज्यादा भाषणों का उतरता है।


Hasya Hathauda

Hasya Hathauda : अब महंगाई, डायन नहीं, अब पूरी बारात लेकर आई है। टमाटर हर कभी लाल पीला हो जाता है, सोना-चांदी की मत पूछो, आम आदमी नाम भूलता जा रहा है, दाल इतनी महंगी कि दाल-रोटी का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस होता जा रहा है । पेट्रोल इतना महंगा कि बाइक नहीं, अब भावनाएं चलती हैं। गैस सिलेंडर देख कर गृहिणी ऐसे देखती है जैसे कोई एक्स-रिलेशनशिप की जरूरत भी है, दर्द भी।

Hasya Hathauda : हर जगह मुनाफाखोरी का बोर्ड टंगा है, यहाँ आम आदमी कुचला जाता है। टैक्स ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर, और ऊपर वालों के लिए नीचे। आम आदमी हर बजट में खोजता है, मेरा क्या? जवाब मिलता है, आप धैर्य रखिए।

Hasya Hathauda : नतीजा ये है कि आम आदमी अब सपने नहीं देखता, ऑफर देखता है। इलाज से पहले डिस्काउंट पूछता है, पढ़ाई से पहले पैकेज, खेती से पहले बीमा और जब सब कुछ लुट जाता है, तो कहा जाता है, देश आगे बढ़ रहा है। सवाल बस इतना है, देश आगे बढ़ रहा है, पर आम आदमी क्यों वहीं खड़ा है… जेब खाली, उम्मीद उधार और मुनाफा किसी और का ?

ये भी जरूर पढ़िए : मैं गौ माता हूं…और भारत का हर इंसान मेरी संतान है…?

TAGGED:Hasya HathaudaSwadesh News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Hasya Hathauda 16
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
New Delhi
दिल्लीदेश- विदेश

New Delhi काबुल अस्पताल पर पाक बमबारी: भारत ने ‘नरसंहार’ करार देकर दुनिया के सामने पाकिस्तान को घेरा

By Yoganand Shrivastava
Bhopal Karmshri
मध्य प्रदेश

Bhopal Karmshri : 26 साल पुराना संकल्प और भोपाल का प्यार : डॉ. कुमार विश्वास ने वीडियो जारी कर दिया कर्मश्री कवि सम्मलेन का न्योता

By Swadesh News
Hasya Hathauda 15
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 15 ; एक तरफा प्यार, ‘कल्पनाओं का सुपरबाजार’ !

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Bhopal
Bhopal समय की गणना का वैश्विक केंद्र बनेगा उज्जैन: 3 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ Time” का आगाज़
March 30, 2026
Jamtara
Jamtara हजारीबाग कांड के खिलाफ मिहिजाम में गरजीं महिलाएं: भाजपा महिला मोर्चा का धरना, दोषियों को फांसी की मांग
March 30, 2026
Jamtara
Jamtara में मिशन ‘सुरक्षित बिटिया’: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण शुरू, 8101 बच्चियों का लक्ष्य
March 30, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?