,

NZ vs AFG T20 WC 2026: आज चेन्नई में होगा महासंग्राम – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

NZ vs AFG T20 WC 2026

NZ vs AFG T20 WC 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-D का पहला मुकाबला रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। न्यूजीलैंड की टीम हाल ही में भारत के खिलाफ T20 सीरीज में 1-4 से हार के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। इसके अलावा, कीवी टीम के जेहन में 2024 T20 वर्ल्ड कप की वह करारी हार भी होगी, जब अफगानिस्तान ने उन्हें 84 रनों से मात देकर सबको चौंका दिया था। ऐसे में न्यूजीलैंड की नजरें इस मुकाबले में बदला चुकता करने पर होंगी।

NZ vs AFG T20 WC 2026: अफगानिस्तान आत्मविश्वास से भरी हुई

वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है। अफगान टीम ने पिछले महीने वेस्टइंडीज को T20 सीरीज में 2-1 से हराया था, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। चेपॉक की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर अफगानिस्तान के वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स न्यूजीलैंड के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

NZ vs AFG T20 WC 2026

कीवी टीम की मुश्किलें बढ़ीं

न्यूजीलैंड के कई अहम खिलाड़ी इस समय चोट और बीमारी से जूझ रहे हैं। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे कप्तान मिचेल सैंटनर की चिंता और बढ़ गई है। चेन्नई की पिच पर यह स्थिति न्यूजीलैंड के लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

NZ vs AFG हेड टू हेड

अब तक दोनों टीमों के बीच T20 इंटरनेशनल में 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड ने 1-1 मैच जीता है। इससे साफ है कि मुकाबला कांटे का हो सकता है।

NZ vs AFG T20 WC 2026

AFG vs NZ मैच डिटेल्स

  • तारीख: 8 फरवरी 2026
  • दिन: रविवार
  • वेन्यू: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • समय: सुबह 11 बजे (IST)
  • टॉस: सुबह 10:30 बजे (IST)

NZ vs AFG T20 WC 2026: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत में Star Sports नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

स्क्वॉड

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, डेवोन कॉन्वे, मार्क चैपमैन।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…