,

Siwan: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक का अपमान, ग्रामीणों ने उतारे कपड़े

Siwan

Report by: Gagan Pandey, edit by: Priyanshi Soni

Siwan: सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली गांव के प्राथमिक विद्यालय हरियामा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र शाह पर ट्यूशन के दौरान एक छात्रा से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके बाद गांव में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।

Siwan: ग्रामीणों ने किया सार्वजनिक अपमान

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के कपड़े उतरवा दिए, उनके चेहरे पर कालिख पोती और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उनका सार्वजनिक अपमान किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Siwan: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली

Siwan

सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, पुलिस की अपील

घटना के बाद इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में गहरा रोष है। वहीं, पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील की है।

Read also: Katihar: स्कूल से ऑटो में निकला बच्चों का चावल, एमडीएम में हेराफेरी पर हेडमास्टर पर FIR

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…