,

Dhurandhar का नया इतिहास, 4 करोड़ टिकट बेचकर शाहरुख-आमिर-सनी की दिग्गज फिल्मों को छोड़ा पीछे

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/dhurandhar-2-box-office-worldwide-1800-crore-record/

Edit by: Priyanshi Soni

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 60 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इसका जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है और इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का टीजर भी जारी किया जा चुका है। इसी बीच रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए 4 करोड़ (40 मिलियन) से अधिक टिकट बेचकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Dhurandhar: 50 दिनों से ज्यादा चली और बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar

‘धुरंधर’ ने पहले उन फिल्मों की सूची में जगह बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से अधिक समय तक सफलतापूर्वक टिकी रहीं और अब 4 करोड़ टिकटों की बिक्री का बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। रिलीज के बाद से ही दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में पहुंचती रही और अब नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म की लोकप्रियता बनी हुई है। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब ‘धुरंधर 2’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है।

Dhurandhar: वर्ड-ऑफ-माउथ से बनी बड़ी हिट

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भले ही यह सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म न बनी हो, लेकिन मजबूत कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति के तड़के के चलते यह वर्ड-ऑफ-माउथ से बड़ी हिट साबित हुई और लगातार दर्शकों को आकर्षित करती रही।

Dhurandhar: भारतीय सिनेमा के एलीट क्लब में एंट्री

भारत में ‘धुरंधर’ के 4 करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे यह भारतीय सिनेमा के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। यह 19वीं भारतीय फिल्म है जिसने घरेलू बाजार में 40 मिलियन से अधिक फुटफॉल दर्ज किए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंकड़े फिल्म के निरंतर थिएट्रिकल रन और औसत टिकट कीमत के आधार पर तय किए गए हैं।

Dhurandhar: इन दिग्गज फिल्मों को छोड़ा पीछे

फुटफॉल के मामले में ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ (3.7 करोड़) और ‘पीके’ (3.5 करोड़), शाहरुख खान की ‘कुछ कुछ होता है’ (3.5 करोड़) और ‘कभी खुशी कभी गम’ (3.1 करोड़), साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर’ (3.7 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा देव आनंद की ‘सीआईडी’ और राजकुमार की ‘लैला मजनूं’ जैसी क्लासिक फिल्मों से भी आगे निकल गई है।

Read also: Ikka: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना को मिला नया प्रोजेक्ट, 29 साल बाद सनी देओल संग दिखेंगे

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर