by; vijay nandan
sir second phase 2026 : भोपाल, जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई के साथ-साथ दावा–आपत्तियां प्राप्त कर उनका परीक्षण किया जा रहा है। इसी बीच मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए झूठी आपत्तियां दर्ज कराने की खबरें सामने आई हैं।

sir second phase 2026 : कलेक्टर ने मतदाताओं को दिया भरोसा, अफवाहों से न घबराएं
sir second phase : इस पूरे मामले पर भोपाल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए मतदाताओं को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों और मीडिया संस्थानों के माध्यम से यह बात सामने आई है कि कई लोगों ने गलत तरीके से फॉर्म-7 भरकर दूसरों के नाम कटवाने की कोशिश की है, लेकिन मतदाताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

sir second phase 2026 : अमला मौका मुआयना और सत्यापन करता है
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी नाम को हटाने से पहले संबंधित अमला पूरा मौका मुआयना और सत्यापन करता है। केवल फॉर्म-7 भर देने मात्र से किसी मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाता। सभी तथ्यों की जांच और पुष्टि के बाद ही नाम का विलोपन या डिलीशन का निर्णय लिया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र और वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। प्रशासन पूरी पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहा है। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर निर्वाचन कार्यालय या संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।
कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया चल रही है, ताकि आगामी चुनावों के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा न हो।

