,

Mandsaur : मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का गांव-गांव अभियान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mandsaur

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी

सुवासरा क्षेत्र में शुरू हुआ “मनरेगा बचाव चौपाल”

Mandsaur जिले की सुवासरा विधानसभा में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क तेज कर दिया है। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के नेतृत्व में कांग्रेस जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर “मनरेगा बचाव चौपाल अभियान” चला रहे हैं। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।

ग्रामीणों को बताए जा रहे मनरेगा में बदलाव

Mandsaur चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को मनरेगा योजना में किए गए कथित बदलावों की जानकारी दी। नेताओं का कहना है कि इन बदलावों से मजदूरों और गरीब परिवारों को नुकसान हो रहा है। इसी के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को जागरूक किया जा सके और उनकी आवाज को मजबूत किया जा सके।

चौपालों में जुट रहे ग्रामीण और कार्यकर्ता

Mandsaur अभियान के दौरान कांग्रेस का काफिला कई गांवों से गुजरते हुए टकरावत गांव पहुंचा, जहां चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और ग्रामीण रोजगार के अधिकार की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

Read this: Blood Donation Camp: हेलमेट के साथ दिया जीवन का तोहफा, चिरमिरी पुलिस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का