By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > GreenfieldExpressway : अटल जी के विजन को नई रफ्तार; विदिशा में ₹4,400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मध्य प्रदेश

GreenfieldExpressway : अटल जी के विजन को नई रफ्तार; विदिशा में ₹4,400 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 17, 2026 5:31 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
4 Min Read
GreenfieldExpressway
GreenfieldExpressway
SHARE

GreenfieldExpressway : ₹16,000 करोड़ नए कोटा–विदिशा–सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-हाईवे निर्माण की घोषणा

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

GreenfieldExpressway : विदिशा, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के “सड़कों के जाल से देश को जोड़ने” के दूरदर्शी विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और राज्य सरकारें देशभर में आधुनिक हाई-वे नेटवर्क विकसित कर रही हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक पहलों से शुरू हुआ यह अभियान अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विदिशा जिले को आज सड़क विकास की बड़ी सौगात मिली।

Contents
GreenfieldExpressway : ₹16,000 करोड़ नए कोटा–विदिशा–सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-हाईवे निर्माण की घोषणाGreenfieldExpressway : ओबेदुल्लागंज–इटारसी खंड का लोकार्पणGreenfieldExpressway : क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूतीGreenfieldExpressway : नई परियोजनाओं का शिलान्यासGreenfieldExpressway : ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से बढ़ेगी सुरक्षाGreenfieldExpressway : बड़े निवेश की घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विदिशा में 4,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 181 किलोमीटर लंबाई की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

GreenfieldExpressway

GreenfieldExpressway : ओबेदुल्लागंज–इटारसी खंड का लोकार्पण

आज लोकार्पित प्रमुख परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के ओबेदुल्लागंज–इटारसी खंड से संबंधित है। रातापानी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में शेष 4-लेन मार्ग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग के चालू होने से भोपाल से इटारसी की यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध होगी।

पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एनिमल अंडरपास, ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए साउंड-प्रूफ कॉरिडोर और नियंत्रित यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

GreenfieldExpressway

GreenfieldExpressway : क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती

सीआरआईएफ के अंतर्गत देहगांव–बम्होरी मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ हुआ है। इससे किसानों को कृषि उत्पादों के त्वरित परिवहन, स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

GreenfieldExpressway : नई परियोजनाओं का शिलान्यास

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से जुड़ी प्रमुख सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इनके पूर्ण होने से भोपाल, विदिशा और सागर क्षेत्र के बीच तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। व्यापार, उद्योग और निवेश को भी इससे नई गति मिलेगी।

सागर शहर में यातायात दबाव को कम करने के लिए 4-लेन ग्रीनफील्ड वेस्टर्न बाईपास के निर्माण की भी घोषणा की गई, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक कम होगा और लंबी दूरी के वाहनों को सुगम मार्ग मिलेगा।

GreenfieldExpressway : ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से बढ़ेगी सुरक्षा

विदिशा-बगरोद, सागर-भापेल और छापरी में 7.50 करोड़ रुपए की लागत से 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में वैज्ञानिक और आधुनिक प्रशिक्षण देकर कुशल चालक तैयार किए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलेंगे।

GreenfieldExpressway
GreenfieldExpressway : बड़े निवेश की घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान 16,000 करोड़ रुपए की लागत से कोटा–विदिशा–सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-हाईवे, 4,000 करोड़ रुपए की लागत से विदिशा नॉर्थ बाईपास और सीआरआईएफ के तहत 1,600 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्यों की भी घोषणा की गई।

GreenfieldExpressway

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से मध्यप्रदेश की प्रगति को नई गति दी जा रही है। सरकार राज्य के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ये भी जानिए : महिला के आग्रह पर रुका मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला, भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, दो महिलाओं को ₹50-50 हजार की सहायता दी

TAGGED:AtalVajpayeeVisionCMMohanYadavGreenfieldExpresswayHindi NewsMP NewsNationalHighwaysnitin gadakariTODAY NEWSVidishaNews
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Hasya Hathauda
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda : कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी…

By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Rajasthan News 25 January
राजस्थान

Rajasthan News 25 January : योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहली बार आए एक मंच पर

By Swadesh News
Presidential address 25 January
दिल्ली

Presidential address 25 January ; राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

By Swadesh News
Happy Republic Day 2026
मध्य प्रदेश

Happy Republic Day 2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं 77 वें गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Hasya Hathauda
Hasya Hathauda : कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी…
January 25, 2026
Rajasthan News 25 January
Rajasthan News 25 January : योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहली बार आए एक मंच पर
January 25, 2026
Presidential address 25 January
Presidential address 25 January ; राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश
January 25, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?