रिपोर्ट- भुवन सिंह ठठोला
dhari block nainital 14 January : नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में महिलाओं पर जानलेवा हमले करने वाले गुलदारों के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों एक महिला को मौत के घाट उतारने वाले क्षेत्र में दो गुलदारों को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। यह कार्रवाई उसी इलाके में की गई, जहां हाल के दिनों में लगातार हमले सामने आए थे।

dhari block nainital 14 January : 10 से अधिक पिंजरे, 50 से ज्यादा कैमरे लगाए
वन विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में तीन महिलाओं की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। ग्रामीणों के विरोध और आंदोलन के बीच विभाग ने 10 से अधिक पिंजरे, 50 से ज्यादा कैमरा ट्रैप लगाए और कई टीमों को जंगलों में लगातार गश्त पर लगाया गया। नैनीताल जिले में पिछले माह के अंत से गुलदार चारा और लकड़ी लेने जंगल जा रही महिलाओं पर हमला कर रहे थे।

dhari block nainital 14 January : 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में गुलदार ने हेमा बरगली को मौत के घाट उतारा।
30 दिसंबर को खन्स्यु क्षेत्र के चमोली गांव में एक अन्य महिला गुलदार का शिकार बनी।
11 जनवरी को धारी ब्लॉक में एक महिला पर हमला कर गुलदार उसे जंगल में घसीट ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए।

एसडीओ ममता चंद ने बताया कि आज तल्ली दीनी के पास लगे पिंजरे में एक गुलदार और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद किया गया है। दोनों गुलदारों को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलदारों के सैंपल मृतकों से मिलान के लिए भेजे जाएंगे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यही हमलावर थे। एसडीओ ने यह भी कहा कि संवेदनशील इलाकों में गश्ती टीमें लगातार तैनात रहेंगी।

