,

Kasganj Accident: घने कोहरे का कहर-अनियंत्रित पिकअप हादसे के बाद ट्रक की चपेट में आया चालक, हालत गंभीर

Kasganj Accident

Reporter: Waseem Qureshi, Edit By: Mohit Jain

Kasganj Accident: जनपद कासगंज में घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है, जहां बाजीतपुर के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक अपनी जान बचाने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

kasganj Accident: पुलिया की बाउंड्री से टकराई पिकअप, जान बचाने में हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बीती रात बाजीतपुर के पास बंबा पुलिया पर हुई। घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य थी। इसी वजह से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की बाउंड्री से जा टकराया।

Kasganj Accident: ट्रक की चपेट में आया चालक
हादसे के बाद घबराए चालक ने चलती पिकअप की खिड़की से बाहर कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसी समय वहां से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान, हायर सेंटर रेफर
घायल चालक की पहचान लाखन सिंह पुत्र तोडीराम के रूप में हुई है, जो जनपद पीलीभीत के थाना नौराया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विथारा का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Agra: ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर गाइडों का कमीशन खेल

पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोहरे के चलते वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…