,

Mainpuri: नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Mainpuri: Major accident during drain digging, one dead, three injured

Report- Kamlesh Kumar

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम प्रतापपुर के समीप नगर पंचायत भोगांव से लगभग दो किलोमीटर लंबाई के नाले की खुदाई के समय अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से चार मजदूर दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करीब 10 फीट गहराई वाले नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे कई श्रमिक नाले की खुदाई में लगे हुए थे, तभी अचानक खुदे हुए नाले की दीवार भरभराकर गिर गई। मिट्टी के नीचे दबने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भोगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…