,

Datia news: दतिया में लापता युवती संदिग्ध हालत में घायल मिली, ग्वालियर रेफर

Report: Vijay

Datia news: कोतवाली थाना क्षेत्र से रविवार रात लापता हुई एक युवती सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मोहना हनुमान मंदिर के जंगल के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली। युवती के शरीर पर मारपीट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जंगल के पास घायल अवस्था में मिली युवती
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों की पैनल टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

बाइक सवार बदमाशों पर ले जाने का संदेह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह भंडारी फाटक स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गई।

मुंह पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी आकांक्षा जैन सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जंगल और आसपास के इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है।

हर पहलू से की जा रही जांच
एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…