,

Bhopal news: सटोरिये आज़ाद खान से जुड़ी क्रेडिट सोसाइटी पर सख्ती, मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर लेनदेन पर रोक

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal news: सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अशोकनगर में सट्टा संचालन और अवैध आर्थिक गतिविधियों से जुड़े मामले में कड़ा रुख अपनाया है। सटोरिये आज़ाद खान से संबंधित केजीएन साख सहकारी संस्था मर्यादित पर कार्रवाई करते हुए मंत्री ने संस्था के सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जांच के आदेश, सात दिन में रिपोर्ट तलब

मंत्री श्री सारंग ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि पूरे मामले की गहन, निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या अपराध प्रमाणित होता है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

लेनदेन पर पूरी तरह रोक

जांच पूरी होने तक केजीएन साख सहकारी संस्था मर्यादित, वार्ड क्रमांक 10, अशोकनगर के सभी वित्तीय लेनदेन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की राशि का आदान-प्रदान, जमा या निकासी नहीं की जा सकेगी।

पहले से जेल में बंद है आज़ाद खान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज़ाद खान के खिलाफ सट्टा संचालन सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह वर्तमान में जेल में बंद है। अवैध धन के लेनदेन की आशंका को देखते हुए संबंधित क्रेडिट सोसाइटी की भूमिका को भी जांच के दायरे में लाया गया है।

अनियमितताओं पर नहीं होगी कोई रियायत

सहकारिता मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सहकारी संस्थाओं में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, वित्तीय गड़बड़ी या आपराधिक संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पारदर्शिता और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से