Singrauli news: सिंगरौली में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्यवाहक वनपाल के समर्थन में निकाली रैली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Suresh kumar

Singrauli news: जिले में वन विभाग से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। गुरुवार को वन कर्मचारियों ने रैली निकालकर कार्यवाहक वनपाल सुशील कुमार बुनकर के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। वन कर्मचारी संघ, जिला सिंगरौली का कहना है कि सोशल मीडिया पर सुशील बुनकर के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप फैलाए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

संघ ने स्पष्ट किया कि सुशील बुनकर एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्हें उनके कार्यों के लिए कई बार प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं।वन कर्मचारी संघ ने मांग की है कि बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। साथ ही, झूठे आरोप लगाने वालों पर तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दबाजी में कोई एकतरफा कार्रवाई हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान संघ के संभागीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर कुछ कांग्रेस पार्टी के नेता आदिवासियों से वन भूमि पर कब्जा कराने का दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जाती है।मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा विवाद लालजी बैगा से कथित मारपीट से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि सुशील बुनकर ने चौकी में बैठाकर उनके साथ मारपीट की।

हालांकि, वन कर्मचारी संघ ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से यह भी आग्रह किया है कि गठित तीन सदस्यीय मेडिकल जांच टीम में शामिल गंगा वैश्य को हटाकर किसी अन्य शासकीय चिकित्सक से मेडिकल रिपोर्ट की दोबारा जांच कराई जाए।अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

    Horoscope: जानें आज का राशिफल

    Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

    NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

    NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

    Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

    संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

    Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

    Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

    Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

    रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

    Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

    Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

    भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

    Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को