MP WEATHER: उत्तरी मध्य प्रदेश कोहरे की चपेट में, पचमढ़ी सबसे ठंडा, तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP WEATHER

MP WEATHER: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी भोपाल में भी सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही।

पचमढ़ी बना प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान
प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त ठंड दर्ज की गई। बुधवार-गुरुवार की रात तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई, जिसके बाद न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा।

इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा
खजुराहो, नौगांव, मंडला, रीवा, सतना, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और दमोह में घना कोहरा दर्ज किया गया। कई स्थानों पर सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से आगामी 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। नए साल की शुरुआत प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ होने की संभावना जताई गई है।

मऊगंज में बदला स्कूलों का समय
मऊगंज जिले में लगातार एक सप्ताह से पड़ रही कड़ी ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे। 25 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: GWALIOR: ऑनलाइन शॉपिंग रिटर्न के नाम पर महिला से साइबर ठगी, खाते से उड़े 2 लाख रुपए

COMEDK UGET 2026 Result जारी, comedk.org पर डाउनलोड करें Rank Card

COMEDK UGET 2026 नई दिल्ली, कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन

Krishna Quotes : भगवान श्रीकृष्ण के 10 उपदेश, हर व्यक्ति को जीवन में अपनाने चाहिए

Krishna Quotes : भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने