MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

MP news: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संगठन में नई पीढ़ी को अवसर देना ही लोकतंत्र की वास्तविक भावना है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। ऐसी स्थिति में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालना गर्व और सौभाग्य की बात है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश भी उसी गति से विकास कर रहा है। उन्होंने इस प्रगति को बाबा महाकाल की कृपा बताया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन