,

Dabra: आयुर्वेदिक औषधालय निर्माण पर गंभीर आरोप, 17 लाख की लागत पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dabra

Report By: Santosh Sarabagi

Dabra News: डबरा तहसील के भितरवार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्हारी के ग्राम मसूदपुर में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा आरोग्य औषधालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस शासकीय भवन का निर्माण ऋषिकेश कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार शासन की गाइडलाइन और तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए मनमर्जी से निर्माण करा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण में रेत की जगह ढस का उपयोग किया जा रहा है। वहीं जो रेत इस्तेमाल की जा रही है, उसमें मिट्टी की मात्रा अधिक है। इसके अलावा अन्य निर्माण सामग्री भी घटिया किस्म की बताई जा रही है, जिससे भवन की मजबूती और टिकाऊपन पर आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर न तो कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहता है और न ही कोई सिविल इंजीनियर निगरानी करता नजर आता है। पूरा निर्माण कार्य मजदूरों के भरोसे चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय योजनाओं के तहत बनने वाले भवनों में इस तरह की लापरवाही आम होती जा रही है और ठेकेदारों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही तरीके से जनता तक पहुंच सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की