मुरादाबाद में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, सड़कों पर थमी रफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dense fog engulfs Moradabad for the second day, bringing traffic to a standstill

REPORT- DANVEER SINGH

मुरादाबाद।
मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित नजर आए। शहर के कई प्रमुख और आंतरिक मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दौड़ते दिखाई दिए। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को खासा सतर्क होकर सफर करना पड़ा।

वाहनों की धीमी रफ्तार, नियमों के पालन की अपील

घने कोहरे और अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार स्वतः ही धीमी हो गई। शासन-प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वे सीमित गति में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलते हुए देखा गया, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

परिवहन विभाग की तैयारियों पर सवाल

वहीं दूसरी ओर, घने कोहरे के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़कों पर न्यूज़ कलेक्टर चौराहों, मोड़ों और सीमा पॉइंट्स पर रिफ्लेक्टर, रेडियम पट्टी या चेतावनी संकेत जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं नजर नहीं आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते मुरादाबाद में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

हमारी टीम ने शहर के कई अलग-अलग मार्गों का जायजा लिया, जहां वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। ऐसे में परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में दिखाई दीं, और लोगों ने प्रशासन से कोहरे को देखते हुए तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय