,

सोनभद्र में हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रक पहाड़ से टकराई, चालक घायल

Accident averted in Sonbhadra: High-speed truck hits mountain, driver injured

REPORT- PRAVIN

सोनभद्र।
जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुधियाना से परचून का सामान लादकर उड़ीसा जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि ट्रक मात्र कुछ फीट की दूरी से 300 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई।

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक घाटी के मोड़ों से गुजर रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक जोरदार तरीके से पहाड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस तीन फीट और आगे बढ़ जाती तो सीधे 300 फीट नीचे खाई में गिर जाती।

चालक घायल, बाल-बाल बची जान
हादसे में ट्रक चालक 50 वर्षीय सुमित, निवासी जनपद इटावा, घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सौभाग्य से ट्रक खाई में नहीं गिरी, जिससे चालक की जान बच गई।

घाटी मार्ग पर बढ़ी चिंता
मारकुंडी घाटी का यह मार्ग पहले से ही हादसों के लिए संवेदनशील माना जाता है। आए दिन यहां ब्रेक फेल और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटी मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और भारी वाहनों की नियमित जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…