गोरखपुर सड़क हादसा: दो शिक्षकों की मौत पर फूटा जनाक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur road accident: Public anger erupts over the death of two teachers

REPORT- ARUN KUMAR

शवों संग सड़क जाम, प्रशासन को देना पड़ा लिखित आश्वासन

जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत के बाद मंगलवार को हालात बेकाबू हो गए। न्याय, मुआवज़े और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शवों के साथ सड़क पर उतर आए। गीडा और हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में घंटों चले चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गई जान
सोमवार को गीडा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से प्राचार्य रामपाल चौधरी और शिक्षक सुबोध गौतम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों ही शिक्षा जगत में सम्मानित और लोकप्रिय शिक्षक थे। हादसे की खबर मिलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

मुआवज़े और कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश
हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक के फरार होने और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत न मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती चली गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहड़ा–सोनबरसा मार्ग स्थित पचौरी चौराहे पर ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। परिजनों ने दोनों शिक्षकों के शव सड़क पर रखकर मार्ग पूरी तरह जाम कर दिया।

घंटों ठप रहा यातायात, बढ़ा तनाव
चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार फरार ट्रैक्टर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवज़ा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

लिखित आश्वासन के बाद खुला जाम
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद प्रशासन ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, उचित मुआवज़े और हरसंभव सहायता का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन और ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है, जबकि पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: होली त्योहार पर भी इमरजेंसी सेवा रहेगी पूर्ववत

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में