,

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

Firozabad: Waterlogging causes havoc in Basant Bihar Colony

REPORT- PREMPAL SINGH

FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अधूरे नाला निर्माण से परेशान कॉलोनीवासियों ने धरना प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

अधूरे नाले को लेकर लोगों का धरना-प्रदर्शन

कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का करीब 200 मीटर हिस्सा अधूरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि अगस्त माह से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है, जिसके चलते बरसात के दिनों में गलियों और घरों के आसपास पानी भर जाता है। जलभराव के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

धरने में मौजूद पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर ने कहा कि अधूरा नाला निर्माण जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक नाले का निर्माण पूरा नहीं होगा, तब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के निर्माण का भूमि पूजन नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया था, इसके बावजूद काम बीच में ही छोड़ दिया गया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ALSO READ: GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो बारिश के मौसम में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कॉलोनीवासियों ने मांग की कि नाला निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि जलभराव से निजात मिल सके।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…