,

Gwalior: चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या: मोगरी से हमला कर उतारा मौत के घाट

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior: इंदरगंज थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे रोशनी घर खटीक मोहल्ले में सामने आई। आरोपी पति धर्मेंद्र मौर्य ने पत्नी रेनू मौर्य के सिर पर कपड़े धोने वाली मोगरी से कई बार वार करके उसकी जान ले ली।

घटना के बाद रातभर आरोपी घर में ही मौजूद रहा और उसी कमरे में शराब पीता रहा, जहां उसकी पत्नी का शव पड़ा था। सुबह होते ही पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना कैसे हुई

जानकारी के अनुसार, पति धर्मेंद्र को लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक था। उसी शक ने बुधवार रात एक भयानक रूप ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने रेनू को एक बाइक सवार युवक के साथ घूमते हुए देखा था, और जब उसने उस युवक का नाम पूछा तो रेनू ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था।

तीन दिन पहले भी धर्मेंद्र ने रेनू को स्कूल टाइम में एक युवक के साथ जाते देखा था। इस घटना के बाद दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके गुस्से में धर्मेंद्र ने रेनू के कपड़े और सामान तक जला दिए थे।

घटना वाली रात भी आरोपी उसी युवक के बारे में पूछताछ करता रहा, लेकिन रेनू ने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आया धर्मेंद्र घर में रखी कपड़े धोने वाली मोगरी उठा लाया और रेनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से रेनू की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों ने बताई पूरी घटना

महिला के बेटे तरुण ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसके माता-पिता के बीच जोरदार विवाद हो रहा था। उसकी छोटी बहन मानसी उस समय दादी के साथ ऊपर वाले कमरे में थी। जब वह नीचे आई, तो उसने मां को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पाया और पिता कमरे के अंदर खड़ा था।

बच्चों की सूचना से ही परिजनों को मामले का पता चला।

आरोपी की गिरफ्तारी

वारदात के बाद आरोपी कुछ ही दूर स्थित बाजार गया और शराब खरीदकर घर लौट आया। वह रातभर उसी कमरे में बैठा रहा, जहां उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था। सुबह करीब 4 बजे आसपास के लोगों से पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

एसपी के निर्देशन और थाना टीम की कार्यवाही में पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटनाक्रम काे स्वीकार किया और हत्या को गुस्से का परिणाम बताया।

पुलिस जांच में सामने आया सच

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कई दिनों से धर्मेंद्र अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह करता था। रिश्तों में अविश्वास और लगातार विवाद ही इस हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आई है।

मोगरी का टूटा हुआ हिस्सा, खून के निशान और अन्य सबूत पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की