,

Indore: युवती की आत्महत्या केस में प्रेमी और उसकी महिला मित्र पर एफआईआर, चैट में मिली धमकी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Indore: हीरानगर क्षेत्र में 19 वर्षीय प्रियांशी राव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर उसके प्रेमी नवीन गौर और उसकी महिला मित्र भूमि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रियांशी का शव 24 नवंबर को किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मोबाइल की जांच में पुलिस को दोनों की ओर से भेजे गए धमकी भरे संदेश मिले, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

वॉट्सऐप चैट ने खोला राज

पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रियांशी पहले अपने प्रेमी नवीन के साथ लिव-इन में रहती थी। दोनों स्कीम नंबर 54 में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। इस दौरान नवीन का संपर्क भूमि नाम की युवती से भी था। यह बात प्रियांशी जानती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।

चैट में प्रियांशी और भूमि के बीच हुई तीखी बहस और धमकी वाले संदेश मिलने के बाद पुलिस ने इन दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी बनाया।

डिप्रेशन में थी प्रियांशी, अलग रहने लगी थी

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, प्रियांशी राव मूल रूप से देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी। इंदौर में वह पढ़ाई के साथ नवीन और अन्य दोस्तों के साथ एक कैफे चलाती थी।
लगातार विवाद के कारण वह मानसिक दबाव में थी और एक सप्ताह पहले ही रिश्तेदारों की मदद से नवीन से अलग होकर नया कमरा ले लिया था। इसी दौरान नवीन काम से होशंगाबाद चला गया था, जबकि प्रियांशी और भूमि के बीच विवाद बढ़ गया था।

पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया

पुलिस ने नवीन गौर निवासी होशंगाबाद और भूमि को एफआईआर में नामजद किया है। पुलिस का मानना है कि विवाद और धमकियों के कारण प्रियांशी तनाव में थी, जिसने उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया।

इंदौर में दूसरा मामला: निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

उसी दिन शहर के आजाद नगर क्षेत्र में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया। 22 वर्षीय रवि सेंगर ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
रवि मूल रूप से टांडा का रहने वाला था और इंदौर में नौकरी करता था। दो दिन पहले उसका भाई गांव गया हुआ था, जिसके बाद से रवि अकेला था। गुरुवार रात पड़ोसियों ने उसे फंदे पर देखा और परिजनों को सूचना दी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की