फिरोजाबाद: नशा तस्कर भाइयों पर बड़ी कार्रवाई, 1.60 करोड़ की संपत्ति हुई सीज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Major action against drug smuggler brothers, property worth Rs 1.60 crore seized

REPORT- PREMPAL SINGH

फिरोजाबाद में नशा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्कर भाइयों की 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति को सीज कर दिया है। रसूलपुर थाना पुलिस ने 1 अगस्त 2025 को आसफाबाद चौराहे पर एक ट्रक से 120 किलो अफीम डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में हरियाणा के जिला पलवल, थाना होडल क्षेत्र के ग्राम डाडका निवासी तस्कर मुसलम खान और असलम खान को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

सीज की गई संपत्तियाँ
कार्रवाई के तहत तस्कर भाइयों की कुल 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियाँ सीज की गईं, जिनमें—

  • पाँच ट्रक (राजस्थान नंबर)
  • एक बोलेरो गाड़ी (हरियाणा नंबर)
    शामिल हैं।

यह कार्रवाई कम्पीटेंट अथॉरिटी एंड एडमिनिस्ट्रेटर, नई दिल्ली के विशेष आदेश पर की गई।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने की यह कार्यवाही डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजीपी अपराध तथा आईजी एएनटीएफ के निर्देश पर की गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ थाना रसूलपुर में एफआईआर दर्ज थी, जिसकी विवेचना आगरा एएनटीएफ यूनिट के गौरव शर्मा द्वारा की गई।

रसूलपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने तस्करों की मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित किया और सक्षम अथॉरिटी से प्रभावी पैरवी कराते हुए संपत्तियों को सीज कराया।

यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है।

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल